आश्रम पहुंचे कोतवाल, बच्चों संग बांटी दीपावली की खुशियां

0
IMG-20261110-WA0164

मोहनलालगंज, लखनऊ। दीपावली के अवसर पर रविवार को मोहनलालगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रामबाबू सिंह अतिरिक्त निरीक्षक विजय कुमार व पुलिसकर्मियों के साथ बिंदौवा स्थित वनवासी कल्याण आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रावास में रहने वाले वनवासी व जनजातीय बच्चों के साथ दीपावली मनाई और उन्हें मिठाई, पटाखे व दीये वितरित किए।

इस दौरान बच्चों से संवाद करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि त्योहार समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे अवसरों पर जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटनी चाहिए ताकि हर व्यक्ति पर्व की रोशनी में शामिल हो सके।

उन्होंने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज का अभिन्न हिस्सा है। दीपावली अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है और यह उजाला समाज के हर वर्ग तक पहुंचना चाहिए। कार्यक्रम में बच्चों को पढ़ाई के महत्व और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *